कभी कुछ काम दिल की ख़ुशी के लिए भी किया करो








"कभी कुछ काम दिल की ख़ुशी के लिए भी किया करो
कभी प्यासे को पानी तो कभी किसी की मदद किया करो।

मंदिर में अगरबत्ती लगाने से सिर्फ भगवान् नहीं मिलते
तुम श्रद्धा के नाम पर, किसी फ़कीर को भोजन दिया करो।

और जितनी आवश्यकता हो, सामान सिर्फ उतना ही लिया करो
बर्बाद करते समय, किसी गरीब के बारे में भी सोचा करो।

कभी कुछ काम दिल की ख़ुशी के लिए भी किया करो
कभी प्यासे को पानी तो कभी किसी की मदद किया करो।"
: संदीप शिवहरे


Comments

Popular posts from this blog

भींगी आंखों से भारत मां पूंछ रही

लक्ष्मीबाई, एक वीरांगना और उनकी अविस्मरणीय जीवनगाथा।