बीजों को रोपित कर
"बीजों को रोपित कर
नये पौधों का निर्माण करो
सृष्टि के इस चक्र में
थोड़ा तुम भी योगदान करो।
प्रदूषण की इस मार में
थोड़ी जीने की राहत दो
लोग, खुली हवा में चल सके
तुम ऐसा कुछ समाधान करो।
अरे, वृक्षों से ही जीवन है
तुम उनको मत साफ करो
अपने मतलब के लिए
तुम उनका मत विनाश करो।
बीजों को रोपित कर
नये पौधों का निर्माण करो
सृष्टि के इस चक्र में
थोड़ा तुम भी योगदान करो।"
: संदीप शिवहरे

Comments
Post a Comment